{"_id":"5a00a2644f1c1bd9538bb644","slug":"71509991012-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर पंचायत के धरियाली गांव में पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुर पंचायत के धरियाली गांव में पानी के लिए मचा हाहाकार
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
water logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरोल (चंबा)। ग्राम पंचायत हरिपुर धरियाली गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। गांव में पिछले दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों के लिए घर के कार्यों को निपटारा मुश्किल हो गया है। मगर अभी तक संबंधित विभाग ने इस मामले को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। लोगों ने बताया कि वे इस बारे में आईपीएच विभाग को कई बार शिकायत कर चुके हैं। मगर विभाग ने आज तक पानी की सप्लाई बहाल नहीं की है। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार धरिवाली गांव में करीब तीस परिवार रहते हैं। मगर गांव में पिछले दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। ग्रामीण काका राम, मुकेश कुमार, विवेक आनंद, निर्मला देवी, कमला देवी, सुशीला देवी, सुरेंद्र कुमार, चतर सिंह, केवल कुमार, पवन कुमार, उत्तम सिंह, देस राज, रिंकू राम, मदन लाल और अजय कुमार ने बताया कि पानी न होने की वजह से उन्हें प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर कर लाना पड़ रहा है। इसके चलते पानी ढोने में ही उनका आधा समय बर्बाद हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं के लिए भी उन्हें पानी ढोकर लाना पड़ता है। बावजूद इसके अभी तक आईपीएच विभाग ने इस समस्या का समाधान नहीं किया है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। अन्यथा उन्हें मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।