फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   70 new cases in Chamba including 11 from ITI, ten students of Mandha School, The speed of corona infection started increasing in the district, 301 people infected in the last five days

आईटीआई के 11, मांधा स्कूल के दस विद्यार्थियों समेत चंबा में 70 नए मामले

Sun, 08 Aug 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
70 new cases in Chamba including 11 from ITI, ten students of Mandha School, The speed of corona infection started increasing in the district, 301 people infected in the last five days
चंबा। जिला चंबा में कोरोना संक्रमण के 70 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को रैट के माध्यम से 694 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 45 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इसके अलावा छह अगस्त के आरटीपीसीआर में लंबित 555 सैंपलों में से 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही जबकि 18 सैंपलों की जांच चल रही है। इसके अलावा सात अगस्त को जांच के लिए भेजे 509 सैंपलों में से एक पॉजिटिव आया है जबकि 70 सैंपलों की जांच की जा रही है। नए कोरोना संक्रमितों में 11 आईटीआई चंबा व दस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांधा के विद्यार्थी हैं। गांव धनलेई, होली, खुंड, गंभीर, कांडी, द्रेकड़ी, छबड़, लोरी, सलमुना, मोरठू, चूड़ी, नलाहर, मोहल्ला चौगान, मुगला, गांव सरोल, घोल्टी, तुन्दाह में नए कोरोना के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों में जिला में कोरोना ने रफ्तार पकड़ी है। पांच दिनों में कोरोना के 301 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इसके बाद प्रशासन ने भी सख्त हिदायत जारी की है। मंदिरों में भी प्रवेश को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। वहीं, दूसरी ओर रविवार को 24 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। इसके अलावा रविवार को जिला में पॉजिटिविटी रेट 4.0 प्रतिशत रहा। सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि रविवार को 70 नए मामले सामने आए हैं। जिला में मामले बढ़ रहे हैं, लोग नियमों की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed