फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   7.29 lakh donation

मणिमहेश में अब तक चढ़ावे से मिले 7.29 लाख

Sat, 10 Sep 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 10 Sep 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा संपन्न होने के बाद चढ़ावे के रूप में भरमौर प्रशासन पर धनवर्षा शुरू हो गई है। ट्रस्ट की ओर से जगह-जगह रखे गए दानपात्रों को खोलकर गिनती का क्रम शुरू है। इस बार ट्रस्ट की ओर से सभी पड़ाव और लंगर स्थल के बाहर, डलझील व भरमाणी माता मंदिर में दानपात्र रखे गए थे। अब तक हुई गिनती के मुताबिक इन दानपात्रों से मणिमहेश ट्रस्ट को सात लाख 29 हजार रुपये की आय हो चुकी है।

विज्ञापन


मणिमहेश में सिर्फ चतुर्मुखी शिवलिंग के पास स्थापित ट्रस्ट के दानपात्र को छोड़ दें तो अन्य सभी दानपात्रों में चढ़ावे पर सिर्फ मणिमहेश ट्रस्ट का ही अधिकार है। मणिमहेश यात्रा के दौरान रखे गए दानपात्रों की गिनती का क्रम शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान गौरीकुंड में रखे दानपात्र से 51 हजार, पट्टी से लाहल तक लंगर स्थल के बाहर रखे ट्रस्ट के दानपात्रों से 40 हजार, डलझील व आसपास की अन्य जगहों पर रखे गए दानपात्रों से चार लाख 71 हजार, भरमाणी माता मंदिर में स्थापित दानपात्रों से पहले चरण में 64 हजार, दूसरे में 56 हजार और तीसरे में 47 हजार रुपये का चढ़ावा अर्जित हो चुका है। जबकि चौथे चरण की गिनती जारी है।
विज्ञापन


प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा के लिए विभिन्न साधनों से दो करोड़ रुपये की आय जुटाने का लक्ष्य रखा था। हालांकि इस लक्ष्य से चढ़ावे की संख्या काफी पीछे है, लेकिन अभी भी ट्रस्ट के खाते में पार्किंग फीस और हेलीटैक्सी सेवा का हिस्सा जुड़ना बाकी है। इसके साथ ही इस बार 70 से अधिक लंगर आयोजकों से 10 हजार रुपये की राशि वसूल की है। यह राशि लंगर खत्म होने पर वापस नहीं होगी। यानि लंगर आयोजकों से भी मणिमहेश ट्रस्ट को करीब सात लाख आय हासिल होने का अनुमान है। जबकि चतुर्मुखी शिवलिंग पर रखे गए दानपात्र जिसमें साढ़े छह लाख रुपये चढ़ावा चढ़ा है। उसका आधा हिस्सा यानि तीन लाख 25 हजार रुपये भी मणिमहेश ट्रस्ट के खाते में ही जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान ने बताया कि मणिमहेश चढ़ावे की गिनती जारी है। ट्रस्ट को मणिमहेश यात्रा से कितनी आय हुई और कितना खर्च किया गया। इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। प्रशासन सभी साधनों से अर्जित आय को आगामी मणिमहेश यात्रा की बेहतरी पर खर्च करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed