फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   63 students will appear in Swarnjayanti Middle Merit Scholarship Examination

Chamba News: 63 विद्यार्थी देंगे स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा

Thu, 21 Sep 2023 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
63 students will appear in Swarnjayanti Middle Merit Scholarship Examination
चंबा। जिला चंबा में 63 विद्यार्थी स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के तहत फेज द्वितीय की परीक्षा देंगे। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह परीक्षा 24 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय चंबा में होगी। परीक्षा दोपहर एक बजे शुरू होगी जबकि विभाग की ओर से रिपोर्टिंग टाइम 12 बजे निर्धारित किया है। परीक्षा सवा दो घंटे तक चलेगी। सवा तीन बजे उत्तर पुस्तिका ली जाएगी।
विज्ञापन


इन 63 विद्यार्थियों में से अंतिम 12 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें हर माह सरकार की ओर से निर्धारित छात्रवृत्ति दी जाएगी। जानकारी के अनुसार स्कॉलरशिप परीक्षा का पहला चरण पूरा हो चुका है। इसमें 63 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे और इन विद्यार्थियों को दूसरे फेज की परीक्षा के लिए चयनित किया गया। चयनित होने वाले विद्यार्थियों को छठी कक्षा में 4,000, सातवीं कक्षा में 5,000 और आठवीं कक्षा तक हर माह 6,000 रुपये की राशि बतौर छात्रवृत्ति दी जाएगी। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुमन मिन्हास ने बताया कि परीक्षा को लेकर संबंधित बीईईओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रहता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित बीईईओ की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed