फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   62 corona infected including five year old child

पांच वर्षीय बच्चे समेत 62 कोरोना संक्रमित

Sat, 23 Jul 2022 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
62 corona infected including five year old child
चंबा। पांच वर्षीय बच्चे समेत जिले में शुक्रवार को 62 लोग कोरोना संक्रमित निकले। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होमआइसोलेट कर दिया है। हालांकि, 48 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा अब 390 पहुंच गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि रैट के जरिये जांचे गए 409 सैंपलों में से 351 निगेटिव और 58 सैंपल पॉजिटिव निकले। वहीं आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजे गए 40 सैंपलों में से 36 सैंपल निगेटिव और चार सैंपल पॉजिटिव आए हैं। सभी संक्रमित गुवाड़ी, गैहरा, कश्मीरी मोहल्ला, कंधवारा, डगोह, कथलग, बिंता, रायपुर, बकलोह, सिहुंता, साहला, टिकरी, बनेट, ककीरा, बगढ़ार, भरमौर, हाली, सेरकाऊ, तुंदा, होली, लिल्ह, टिकरू, रजेरा, सिंगा, सलूणी, भांदल, किहार, डियूर, सुंडला, मंजीर, दरेकड़ी, थनेईकोठी, गुलेई, देहरा, खुशनगरी, बैरागढ़, गनेड़, बैरागढ़, आयल, मानिधका, कल्हेल, कैलारा, शिरीगढ़, थल्ली, तीसा, मेडिकल कॉलेज चंबा, कुनेड़, सलूणी, बरौर, अथेड़, हरदासपुरा, पुलिस लाइन बारगाह और किलाड़ से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 17,161 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 16,636 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अभी तक 390 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। कहा कि कोरोना का खतरा अभी तक टला नहीं है। लिहाजा सभी लोग कोरोना नियमों का पालन सख्ती से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed