फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बदलते मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने किया अलर्ट जारी

बदलते मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने किया अलर्ट जारी

Mon, 04 Feb 2019 07:50 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
बदलते मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने किया अलर्ट जारी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पांच से लेकर आठ फरवरी तक मौसम रौद्र रूप दिखा सकता है। बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन पहले ही सचेत हो गया है। इसके साथ ही जिले के तहत आते उपमंडलों के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक बर्फ गिरने की दशा में ग्लेश्यिरों के गिरने खतरा भी हो सकता है। नतीजतन, प्रशासन ने उपमंडलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को सचेत रहने के लिए आगाह किया है। गौरतलब हो कि जिले में करीब दस दिन पूर्व हुई बर्फबारी के बाद से लेकर अभी तक जन-जीवन पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाया है।


ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी दो दर्जन से अधिक गांवों के बाशिंदें अधिक बर्फबारी के चलते अंधेरे में ही रहने को मजबूर हैं। ऐसे में ग्रामीणों की दिक्कतें अभी खत्म तक खत्म नहीं हुई है और मौसम एक बार फिर से लोगों को डराने लगा है। सोमवार को भी जिला मुख्यालय में पूरा दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। जिला प्रशासन ने मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए पांच फरवरी से लेकर नौ फरवरी तक एडवाइजरी जारी की है। इसमें एसडीएम को निर्देश जारी किए गए हैं कि दिन और रात दोनों समय नजदीकी क्षेत्रों में गिर रही बर्फ/हिमस्खलन की जानकारी लेते रहे। अति आवश्यक होने पर ही हिमस्खलन/बर्फ गिरने की दशा में बर्फ वाले क्षेत्रों में आवागमन करें, बर्फ गिरने के दौरान घरों और अस्थायी आवासों व गोशालाओं की छतों पर अधिक बर्फ न जमा होने दे। बर्फीले क्षेत्रों में आवागमन के दौरान बर्फ के फिसलने पर नजर बनाए रखें। अधिक बर्फ गिरने वाले क्षेत्रों से एक-दो दिनों के लिए निचले क्षेत्रों पर चले जाएं। उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए ही एडवाइजरी जारी की गई है। पांच फरवरी से लेकर आठ फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान के चलते ही एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed