फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांगी में दस सालों से सीवरेज लाइन योजना का कार्य लटका

पांगी में दस सालों से सीवरेज लाइन योजना का कार्य लटका

Mon, 31 Dec 2018 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
पांगी में दस सालों से सीवरेज लाइन योजना का कार्य लटका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ में दस सालों से सीवरेज लाइन योजना का निर्माण कार्य लटका हुआ है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। हैरानी इस बात की है कि करीब 85 लाख रुपये से खरीदी गई पाइपें किलाड़ के स्टोर में जंग खा रही है। मगर इन पाइपों का आज तक इस्तेमाल नहीं किया गया है। योजना के कार्य को शीघ्र आरंभ करवाने की पांगी कल्याण संघ चंबा के पदाधिकारियों ने मांग उठाई है। पांगी कल्याण संघ चंबा के प्रधान पीएल ठाकुर, महासचिव बीआर भारद्वाज ने कहा कि पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ के लिए स्वीकृत मल निकासी योजना के कार्य का शिलान्यास वर्ष 2009 में किया गया था। हैरानी की बात है कि आज दिन तक संबंधित विभाग ने इस कार्य को आरंभ नहीं करवाया गया है। हालांकि, इस कार्य के लिए करीबन 85 लाख रुपये की पाइपें भी खरीद कर विभाग ने किलाड़ स्टोर में जमा कर रखी है। मगर औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण से कार्य अधर में लटका हुआ है। ऐसे में पांगी कल्याण संघ चंबा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जनहित में उपरोक्त लंबित कार्य को शीघ्र करवाने के लिए संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश जारी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed