फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पठानकोट से चंबा आने वाले दूध और पनीर के भरे चार सैंपल

पठानकोट से चंबा आने वाले दूध और पनीर के भरे चार सैंपल

Thu, 29 Nov 2018 09:07 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट से चंबा आने वाले दूध और पनीर के भरे चार सैंपल
sample test - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। माल वाहक वाहनों में चंबा पहुंचने वाले पैकेट बंद दूध और पनीर की जांच करने के लिए वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान दूध और पनीर के चार सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पठानकोट से चंबा में रोजाना भारी मात्रा में पैकेट बंद दूध और पनीर की सप्लाई आती है। लोग इसे भारी मात्रा में इस्तेमाल भी करते हैं। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद ने टीम लेकर वीरवार को मालवाहकों में आने वाले खाद्य पदार्थों की जांच करने के लिए नाका लगाया था। जैसे ही दूध और पनीर की सप्लाई लेकर गाड़ियां चंबा शहर में दाखिल हुई।

स्वास्थ्य टीम ने दबिश दे दी। इस दौरान गाड़ी में रखे दूध और पनीर के पैकेटों में निर्माण और एक्सपायर दिनांक की जांच की गई। इसके साथ ही बिल और अन्य दस्तावेजों की भी पूरी पड़ताल की गई। दूध और पनीर की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूध और पनीर के चार सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट विभाग की लैब में भेजा जाएगा। यहां पर उनकी गहनता से जांच की जाएगी। अगर जांच में दूध और पनीर का सैंपल फेल होता है, तो निर्माता कंपनी और विक्रेता दोनों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करेगा। उपरोक्त दोनों उत्पादों का इस्तेमाल जिले के ज्यादातर लोग करते हैं। ऐसे में इन उत्पादों की गुणवत्ता की जांच होना अनिवार्य है। इसको लेकर प्रशासन की जिला स्तरीय बैठक में भी मुद्दा उठता रहा है।
विज्ञापन


लैब की रिपोर्ट आने पर होगी आगामी कार्रवाई : महेश कश्यप
जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेेश कश्यप ने बताया कि पठानकोट से आने वाले पैकेट बंद दुध व पनीर के चार सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट भेजा जाएगा। आगामी कार्रवाई लैब की रिपोर्ट आने के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed