{"_id":"5bbb927f867a55284770cd14","slug":"61539019391-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया बीज से मटर की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया बीज से मटर की फसल बर्बाद
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बीडीसी योग सिंह गौतम की अध्यक्षता में कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा से मिला। इस मौके पर किसानों ने मटर की फसल को हुए नुकसान के बारे में कृषि मंत्री को बताया। बीडीसी योग सिंह गौतम ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से किसानों को मटर का घटिया किस्म का बीज आवंटित किया गया था। इसकी वजह से किसानों के खेतों में मटर की फसल नहीं हुई। मटर के पौधे छह इंच से ज्यादा नहीं बढ़ पाए। इसकी वजह से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि सलूणी क्षेत्र के किसान मटर की फसल पर ज्यादा निर्भर हैं। मटर की फसल से किसानों को अच्छी खासी आमदनी होती थी। मगर इस बार घटिया बीज की वजह से उनकी फसल बर्बाद हो गई। उन्होंने कृषि मंत्री से मांग करते हुए कहा कि कृषि विभाग को निर्देश दिए जाएं कि किसानों को फसलों के बीज उत्तम किस्म के बीज आवंटित किए जाएं। ताकि किसानों की फसल बढ़िया हो। इसके साथ ही उनके नुकसान की भरपाई को विभाग किसानों को सहायता राशि प्रदान करे। किसानों की समस्या को सुनने के बाद कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह एक टीम को क्षेत्र की पंचायतों का दौरा करने के लिए भेजें। किसानों की फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रभावित किसानों को सहायता राशि प्रदान करें।
विज्ञापन