फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   प्राईवेट गाडियों में सवारी ढ़ोने वालों पर आरटीओ ने की कार्रवाई

प्राईवेट गाडियों में सवारी ढ़ोने वालों पर आरटीओ ने की कार्रवाई

Fri, 31 Aug 2018 11:06 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
प्राईवेट गाडियों में सवारी ढ़ोने वालों पर आरटीओ ने की कार्रवाई
निजी गाड़ियों में सवारियां ढोने वालों पर कार्रवाई
विज्ञापन

आरटीओ ने खुद संभाला मोर्चा, करीब 60 वाहन चालकों के चालान काटे
मौके पर वसूला जुर्माना, मणिमहेश यात्रियों की सुरक्षा को लेकर हो रही चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मणिमहेश यात्रा को मद्देनजर रखते हुए शुक्रवार को आरटीओ चंबा और उनकी टीम ने वाहन चालकों पर नकेल कसी। उन्होंने खुद नाका लगाकर 60 छोटे बड़े वाहनों के चालान काटे गए। इनसे मौके पर एक लाख बीस हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। नाके के दौरान आरटीओ ने दर्जनों ऐसे प्राइवेट वाहन पकड़े, जो कि टैक्सी के रूप में अपने वाहनों में सवारियों को ढो रहे थे। जबकि प्राइवेट वाहनों में किसी प्रकार से सवारियां नहीं ढोई जा सकती। इसको लेकर आरटीओ के पास काफी शिकायतें भी मिल रही थी। इसके चलते यह कार्रवाई की गई।

इसके अलावा नाके के दौरान ऐसी गाड़ियां भी पकड़ी गई। जो अधूरे कागजात के साथ सड़क पर दौड़ रही थीं। इन गाडियों के भी चालान काटे गए। बिना टैक्स से चल रही गाड़ियों का मौके पर टैक्स काटा गया। इससे गाड़ियों में सवार लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। आरटीओ चंबा ओंकार सिंह ने बताया कि मणिमहेश यात्रा में हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहन भरमौर की तरफ जाते हैं। इस दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो। इसलिए नाके लगाकर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। निजी गाड़ियों पर विभाग की पैनी नजर है। जो कि टैक्सी के रूप में सवारियां ढो रहे हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed