{"_id":"5b1d4f784f1c1bab6e8b72f2","slug":"61528647544-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेईकोठी पंचायत के गुंगास में पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेईकोठी पंचायत के गुंगास में पानी के लिए मचा हाहाकार
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
water shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाल ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सेईकोठी के गांव गुंगास में पेयजल संकट गहरा गया है। इस वजह से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार दिनों से यहां पानी की आपूर्ति ठप है। ऐसे में उन्हें पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वह इस बारे में कई बार आईपीएच विभाग से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। जानकारी के अनुसार गांव में करीब 35 परिवार रहते हैं।
मगर पानी की आपूर्ति ठप होने से उन्हें काफी परेशानियां पेश आ रही है। ग्रामीण राजदीन, बलदेव सिंह, राजकुमार, दिनू राम, उत्तमो राम, देवी चंद, प्रकाश चंद, भीम सेन, चैनलाल, करतार सिंह, ओम प्रकाश, योगराज, पवन कुमार, सतेंद्र सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने से उन्हें एक किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को कई बार अवगत करवाने के बावजूद समस्या हल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हर साल गर्मियों में यहां पेयजल किल्लत रहती है। लोगों ने आईपीएच विभाग से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन में खराबी आई है। इसे जल्द ही दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन