फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पार्किंग निर्माण गड़बड़ी की आशंका, जांच के आदेश

पार्किंग निर्माण गड़बड़ी की आशंका, जांच के आदेश

Thu, 05 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग निर्माण गड़बड़ी की आशंका, जांच के आदेश
investigation - फोटो : demo pics

विशाल आनंद

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के सदर बाजार में नप की बनवाई पार्किंग के निर्माण में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद जिला प्रशासन ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

इस संबंध में प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। इस मामले की जांच के एसडीएम डलहौजी करेंगे। बता दें कि डलहौजी नगर परिषद पहले से ही अवैध निर्माणों को लेकर सुर्खियों में है। ऐसे में इस तरह की जांच के आदेेश नप अधिकारियों की मुश्किलें और बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डलहौजी के सदर बाजार में नगर परिषद ने हाल में ही पार्किंग स्थल का निर्माण करवाया गया है। मगर पार्किंग स्थल के निर्माण में अनियमितताओं की आशंका को देखते हुए लोगोंने नगर परिषद से आरटीआई के माध्यम से सूचना मांगी थी। मगर नगर परिषद ने आवेदनकर्ता को ब्लू प्रिंट और अन्य जानकारियां उपलब्ध नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आवेदनकर्ता ने उपायुक्त चंबा से मिलकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई। इस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त चंबा ने डलहौजी के एसडीएम को निर्माण कार्य की गहनता से जांच करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार इस मामले में एक कमेटी गठित की गई है। इसमें लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।

35 लाख से बनी है 22 गाड़ियों की पार्किंग
पार्किंग के निर्माण पर करीब 35 लाख रुपए की लागत आई है। इसमें करीब 22 गाड़ियों के पार्क करने का प्रावधान है जबकि मुश्किल से दस गाड़ियां भी पार्क नहीं हो पाती है। दो मंजिला इस पार्किंग के निचले भाग में आडे़ तिरछे पिल्लर होने से गाड़ियां पार्क नहीं हो पाती हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार यह पार्किंग तय मापदंडों के अनुसार नहीं बनी हैं।


डीसी कार्यालय से मिले हैं जांच के आदेश : डॉ. मुरारी लाल
डलहौजी के एसडीएम डॉ. मुरारी लाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सदर बाजार में बनी पार्किंग के निर्माण की जांच के लिए उपायुक्त कार्यालय से आदेश मिले हैं। निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितताएं पाई गई तो इस बारे में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed