{"_id":"5a24270f4f1c1b78548c0f07","slug":"61512318735-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में साहो रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में साहो रहा अव्वल
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)। जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से बाल देख देख संस्थान साहो में बाल मेले और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीजेएम चंबा राजेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। बाल मेले और खेलकूद प्रतियोगिता में मैहला और साहो शाखा के बच्चों ने भाग लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता में साहो की टीम पहले स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर रेस में भी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है। मुख्यातिथि सीजेएम ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी वर्ग व समुदाय की भागीदारी आवश्यक होती है, ताकि देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों का भविष्य संवर सके। इस मौके पर जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी अजय भारद्वाज, रिंकू शर्मा, निशांत, माला शर्मा, रमन, बबली, धर्मेंद्र व स्नेह आदि उपस्थिति रहे।