फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गरीबों के बादाम मुंगफली पर पड़ रही जीएसटी की मार

गरीबों के बादाम मुंगफली पर पड़ रही जीएसटी की मार

Sat, 18 Nov 2017 10:09 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
गरीबों के बादाम मुंगफली पर पड़ रही जीएसटी की मार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। इस बार मूंगफली पर भी महंगाई की मार पड़ गई है। इस वजह से लोगों को मूंगफली का स्वाद चखने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। पिछले वर्ष जहां सौ ग्राम मूंगफली 15 रुपये में मिल रही थी, वहीं इस वर्ष इसके लिए उपभोक्ताओं को 20 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। गौरतलब है कि नवंबर महीने की शुरूआत के बाद बाजारों में की रेहड़ी और फड़ियां लग जाती हैं। सर्दियां शुरू होती ही इसकी खरीदारी भी बढ़ जाती है। इससे दुकानों से मूंगफली खरीदकर दिहाड़ी कमाने वाले रेहड़ी फड़ी धारक अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। मगर इस बार दाम बढ़ने से मूंगफली की खपत पर भी इसका असर पड़ रहा है। ऐसे में इनकी आमदनी पड़ भी असर पर पड़ रहा है। रेहड़ी फड़ी धारक रमेश कुमार, उत्तम दास, सुरेंद्र कुमार और खान मोहम्मद ने बताया कि इस बार मूंगफली के दाम का रेट पांच रुपये बढ़ गया है। पिछले साल मूंगफली 15 रुपये एक सौ ग्राम बिक रही थी। मगर इस बार यह दाम बढ़कर बीस रुपये प्रति एक सौ ग्राम हो गए हैं। वह मूंगफली का दाम बढ़ने का कारण जीएसटी बता रहे हैं। कुल मिलाकर मूंगफली के दाम बढ़ने से जहां रेहड़ी और फड़ी लगाकर परिवार चलाने वालों को परेशानी आ रही है तो वहीं लोगों को भी मूंगफली का स्वाद महंगा पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed