{"_id":"5949552f4f1c1b38378b478c","slug":"61497978159-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण एक जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण एक जुलाई से
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य एक जुलाई से 28 जुलाई तक चलेगा। इस संदर्भ में मंगलवार को उपायुक्त सुदेश मोख्टा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रकाशित प्रारूप सभी मतदान केंद्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में एक जुलाई को उपलब्ध रहेगा। दावे व आक्षेप दाखिल करने की अवधि एक जुलाई से लेकर 28 जुलाई रहेगी।
उपायुक्त ने बताया कि 9 जुलाई व 23 जुलाई को फोटोयुक्त मतदाता सूची का संबंधित भाग ग्राम सभा व स्थानीय निकायों की बैठक में सत्यापित किया जाएगा। इसके अलावा 8 जुलाई व 16 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों सहित दावे व अक्षय प्राप्त किए जाएंगे। 15 सितंबर को फोटोयुक्त सूचियों को अंतिम रुप से प्रकाशित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर उप मंडल अधिकारी (नागरिक) चंबा राहुल चौहान, तहसीलदार निर्वाचन प्रताप सिंह के अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।