{"_id":"594955254f1c1b41088b45f3","slug":"61497978149-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में ट्रैफिक होने से आधा घंटा फंसी रही एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में ट्रैफिक होने से आधा घंटा फंसी रही एंबुलेंस
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा शहर में मंगलवार दोपहर अस्पताल मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया। इसमें मरीज को लेकर अस्पताल जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। इसके चलते मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। ट्रैैफिक जाम को खोलने के लिए वहां कोई भी यातायात पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। आधे घंटे के बाद सिटी चौकी से दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और ट्रैफिक जाम को खोला।
शहर वासियों में चंद राम, किशोर, राकेश, धर्मपाल, जय सिंह, मनीष कुमार, रवि कुमार, राज कुमार व योगराज ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा चुकी है। अस्पताल मार्ग पर सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं। इससे वहां अकसर ट्रैफिक जाम हो जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम का स्थायी हल निकाला जाए। साथ ही शहर में यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम का जल्द ही उचित हल निकाला जाएगा। जरूरत हुई तो यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।