फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   निजी भवन में चलेगा भलेई कॉलेज

निजी भवन में चलेगा भलेई कॉलेज

Tue, 13 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
निजी भवन में चलेगा भलेई कॉलेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। डिग्री कॉलेज भलेई के लिए भवन का चयन कर लिया गया है। प्राइमरी स्कूल भलेई के तीन और निजी भवन के पांच कमरों में कॉलेज की कक्षाएं लगेगी। यहां इस साल आर्ट्स संकाय में ही पढ़ाई शुरू होगी। प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी। कॉलेज प्रशासन ने इस संदर्भ में स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अप्रैल में भलेई में कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। घोषणा के करीब तीन सप्ताह बाद इस बारे अधिसूचना जारी हुई और इसी सत्र से कक्षाएं शुरू करने के आदेश दिए गए। भवन की तलाश के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने भलेई में निरीक्षण कर जगह का चयन किया। इसके बाद अब कमेटी ने प्राइमरी स्कूल के तीन और निजी भवन के पांच कमरों में कॉलेज चलाने को निर्णय लिया है। भलेई में कॉलेज खुलने को लेकर स्थानीय लोग काफी गदगद हैं। भवन निरीक्षण के बाद स्थानीय लोग 12 बीघा जमीन कॉलेज भवन के निर्माण के लिए देने को तैयार हैं।

...
भवन का किया चयन : सुमन बेदी
भलेई कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या सुमन बेदी ने बताया कि भवन का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राइमरी स्कूल भलेई के तीन और निजी भवन के पांच कमरों में कॉलेज की कक्षाएं शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग कॉलेज भवन के निर्माण के लिए 12 बीघा जमीन देेने को तैयार है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed