फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   61 posts of Anganwadi workers and helpers to be filled in Bhatiyat-Dalhousie.

Chamba News: भटियात-डलहौजी में भरेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 61 पद

Wed, 01 Jul 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
61 posts of Anganwadi workers and helpers to be filled in Bhatiyat-Dalhousie.
अभ्यर्थी 22 जुलाई तक बाल विकास परियोजना कार्यालय चुवाड़ी में करें आवेदन
विज्ञापन

27 और 31 जुलाई को होंगे साक्षात्कार, 18 से 35 साल के बीच हो आयुसीमा

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी/डलहौजी (चंबा)। भटियात और डलहौजी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 61 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी 22 जुलाई तक बाल विकास परियोजना कार्यालय चुवाड़ी में आवेदन जमा करवा सकती हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी धर्मवीर ने बताया कि उपमंडल भटियात और डलहौजी क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पद भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भटियात क्षेत्र में 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 26 आंगनबाड़ी सहायिका और बकलोह कैंट केंद्र में एक-एक कैच कार्यकर्ता और कैच सहायिका के पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन

डलहौजी उपमंडल के तहत 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 19 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं। वही महिलाएं आवेदन करने की पात्र होंगी जो संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया में सामान्य रूप से निवास करती हों। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से न्यूनतम जमा दो उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार, तहसीलदार अथवा एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की ओर से जारी होना आवश्यक है। धर्मवीर ने बताया कि भटियात क्षेत्र के आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार 27 जुलाई को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी में होंगे। डलहौजी उपमंडल के अभ्यर्थियों का सत्यापन एवं साक्षात्कार 31 जुलाई को उपमंडलाधिकारी कार्यालय डलहौजी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed