फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   60 youths got employment in private companies in five days

Chamba News: पांच दिन में 60 युवाओं को निजी कंपनी में रोजगार

Sun, 22 Feb 2026 10:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
60 youths got employment in private companies in five days
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय परिसर साक्षात्कारों के माध्यम से जिले के 60 बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी मिली है। कंपनी ने सुरक्षा कर्मियों के पदों के लिए अलग-अलग स्थानों पर कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय चंबा सहित रोजगार उप कार्यालय डलहौजी, तीसा, सुंडला और चुवाड़ी में आयोजित किए गए। साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। चयनित युवा अब निर्धारित स्टेशनों पर जाकर ज्वाइन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिसर साक्षात्कार के माध्यम से 60 युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मिल सके।
विज्ञापन


कहां कितने युवाओं को मिली नौकरी
रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी — 7
तीसा — 13
डलहौजी — 5
सुंडला — 15
जिला रोजगार कार्यालय चंबा — 20
जिला प्रशासन का मानना है कि ऐसे प्रयासों से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और निजी क्षेत्र से बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed