फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   60 percent of maize crop destroyed in Teesa

Chamba News: तीसा में मक्की की 60 फीसदी फसल तबाह

Fri, 04 Aug 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 04 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
60 percent of maize crop destroyed in Teesa
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल में बीते दिनों हुई भारी बारिश से किसानों की 60 फीसदी मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे उन्हें अब भविष्य की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि उनके खेतों में मक्की की फसल पूरी तरह से बिछ चुकी है। किसानों ने कृषि विभाग और प्रशासन से मांग की है कि उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करवाई जाए।
विज्ञापन

तीसा उपमंडल के तहत आते परिक्षेत्र के ग्रामीण खेतीबाड़ी कर ही अपने परिवारों का भरण-पोषण करते हैं। अधिकांश किसान खेतीबाड़ी करते हैं तो कई ग्रामीण बागवानी के जरिये भी अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ करने में जुटे रहते हैं। लेकिन, इस मर्तबा मौसम की मार से किसानों की कमर टूट गई है। कई जगह जमीन समेत फसल बह चुकी है। किसानों जगदीश चंद, राज कुमार, चमन लाल, लाल चंद, याकूब मोहम्मद, लतीफ मोहम्मद आदि ने बताया कि इस वर्ष मक्की की फसल को भारी बारिश के कारण अधिक नुकसान हुआ है। पहले वे मक्की की बंपर फसल का उपयोग अपने खाने के लिए करने के अलावा मंडियों में बेचने के लिए भी ले जाते रहे हैं लेकिन, इस मर्तबा उन्हें मक्की खाने तक के लाले पड़ते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed