{"_id":"35139af334e315103410597187ec3bf0","slug":"60-lakh-spend-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा शहर में 60 लाख से होगी सड़कों की टारिंग, नप की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा शहर में 60 लाख से होगी सड़कों की टारिंग, नप की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
Updated Fri, 26 Feb 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में शहर की सड़कों की टारिंग के लिए 60 लाख रुपये का बजट पास किया गया। 60 लाख से नप के अधीन आने वाली सभी सड़कों के टूटे हुए हिस्सों को ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
मौजूदा समय में शहर की सड़कों की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। वाहन चालकों व पैदल यात्रियों को सड़क पर सफर करते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहरवासी नप से काफी समय से सड़कों की हालत सुधारने की मांग कर रहे थे। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद की हाउस की बैठक में सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए साठ लाख रुपये का बजट पास किया गया।
विज्ञापन
नगर परिषद द्वारा पेश इस बजट से शहर की सड़कों की दयनीय हालत को सुधारा जाएगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि हाउस की बैठक में शहर की सड़कों की हालत सुधारने के लिए 60 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। उन्होंने कहा कि साठ लाख रुपये से शहर की सभी सड़कों व गलियों में उखड़ चुकी तारकोल को दोबारा से बिछाया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। काफी समय से सड़क की रिपेयर नहीं होने के कारण सड़कों पर गड्ढों की भरमार हो चुुकी है। जिसे सुधारने के लिये नप द्वारा जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के 11 वार्डों की सड़कों की हालत में जल्द ही सुधार होगा। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर, उपाध्यक्ष मोहित ढल्ल, ईओ ललित कुमार समेत सभी वार्डों के पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन