{"_id":"65bbcaf1bc6ba3e6300d689b","slug":"598-electricity-transformers-stalled-11-buses-stuck-on-routes-91-roads-also-closed-in-the-district-chamba-news-c-88-1-ssml1004-117527-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिजली के 598 ट्रांसफार्मर ठप, रूटों पर गईं 11 बसें फंसी, जिले में 91 सड़कें भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिजली के 598 ट्रांसफार्मर ठप, रूटों पर गईं 11 बसें फंसी, जिले में 91 सड़कें भी बंद
Thu, 01 Feb 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
चंबा के सलूणी में बर्फबारी के बीच बिजली की लाईन को दुरूसत करने में जुटा कर्मचारी।संवाद
चंबा। बारिश और बर्फबारी ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बर्फबारी के बाद जिले में करीब 598 ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। 91 मार्ग बंद हैं।
एचआरटीसी की 11 बसें विभिन्न रूटों पर फंस गई हैं। बारिश-बर्फबारी के कारण जिले में 15 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। बर्फबारी के बीच वीरवार को दैनिक उपयोग की वस्तुओं को लाने, नौकरीपेशा लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय चंबा में वीरवार को 2.54 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। यह बारिश के साथ ही पिघल गई। जनजातीय क्षेत्र पांगी में चार फीट तक बर्फबारी हुई है।
चुराह उपमंडल के तहत बैरागढ़, सनवाल, चांजू, चरड़ा, जसौरगढ़, हिमगिरी, तीसा, भंजराडू, बिहाली, भराड़ा समेत आस-पास के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बाद लोग घरों में कैद हो गए हैं। दैनिक उपयोग और खाद्य वस्तुओं को लाने के लिए लोग पैदल ही आवाजाही करते नजर आए। कई जगह अत्यधिक फिसलन के चलते लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बर्फबारी के चलते तीसा-बैरागढ़, देवीकोठी-टेपा, तरेला-गुईला, तरेला-जुनास, तरेला- बौदेडी-मंगली, नकरोड़-भराडा़, नकरोड़-चांजू, तीसा-सनवाल, भंजराड़ू-चनवास मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही। चुराह क्षेत्र में करीब 70 बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से दर्जनों गांवों में अंधेरा पसरा रहा। कड़ाके की ठंड के बीच विद्युत आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। सूचना मिलने के बाद विभागीय टीमें भी मार्गों समेत विद्युत ट्रांसफार्मरों को सुचारू करने के कार्य में जुट गई हैं।
--
रास्ते बंद हो गए तो बर्फ के बीच पैदल ही घर के लिए निकले 84 साल के मौसम
चुराह की उपमंडल की हरतवास के गांव नघेई में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए 82 साल के बुजुर्ग मौलम राम बर्फबारी के बीच फंस गए। मंगली पंचायत के दौला निवासी बुजुर्ग को वीरवार सुबह सभी मार्ग बंद होने की सूचना मिली। ऐसे में उन्होंने पैदल सफर करने का निर्णय लिया। वह भंजराड़ू या बैरागढ़ तक नहीं पहुंच पाए तो शार्टकट रास्ते से सफर शुरू कर दिया। करीब 20 से 25 सेंटीमीटर बर्फ के बीच पैदल सफर कर सेईकोठी होते हुए मौलम राम अकेले अपने घर पहुंचे।