{"_id":"6713dec15bd92872e5039aec","slug":"592-kg-hashish-five-lakh-cash-liquor-bottles-recovered-in-kiani-chamba-news-c-88-1-ssml1004-135476-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कियाणी में 5.92 किलो चरस, पांच लाख नकद, शराब की बोतलें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कियाणी में 5.92 किलो चरस, पांच लाख नकद, शराब की बोतलें बरामद
Sat, 19 Oct 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा के कियाणी में घर से चरस और कैश बरामद करने के बाद पुलिस टीम और पंचायत प्रतिनिधि के साथ आरो
कियाणी (चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत कियाणी में पुलिस टीम ने एक घर और दुकान में दबिश देकर 5.92 किलोग्राम चरस बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने चरस के साथ पांच लाख रुपये नकद और 12 बोतलें शराब की भी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान वीरेंद्र जंदरोटिया निवासी गांव कियाणी तहसील, जिला चंबा के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर चंबा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने भी योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। पुलिस ने घर और दुकान में तलाशी की तो 5.92 किलो ग्राम चरस बरामद हुई। साथ ही शराब की 12 बोतलें और 5 लाख रुपये नकदी भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी शराब और इतनी नकदी रखने का कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं कर पाया। चरस की खरीद-फरोख्त को लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी सदर चंबा संजीव चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
--