{"_id":"6995f27b4fe5a689140dae2c","slug":"562-consumers-who-fail-to-pay-their-electricity-bills-will-have-their-connections-disconnected-chamba-news-c-88-1-cmb1003-175073-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिजली बिल न भरने वाले 562 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिजली बिल न भरने वाले 562 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन
Wed, 18 Feb 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। बिजली बोर्ड ने 562 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के निर्देश दिए है। इन उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की करीब 11 लाख रुपये की राशि फंसी हुई है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर ये उपभोक्ता आगामी 15 दिन के भीतर बिजली का बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। बोर्ड की डिफॉल्टर लिस्ट में जहां घरेलू उपभोक्ता शामिल है तो वहीं, दूसरी तरफ व्यावसायिक उपभोक्ताओं में शामिल है।
हैरानी की बात तो यह है कि इसमें सरकारी कार्यालयों सहित सरकारी स्कूलों के बिजली बिल भी लंबित है। जानकारी के अनुसार बोर्ड की ओर से हर माह डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जाते हैं, ताकि बिजली के रूप में फंसी हुई राशि वसूली जा सकें। इसके बाद भी कई उपभोक्ता बिजली बिल जमा करवाना जरूरी नहीं समझते। ऐसे उपभोक्ताओं पर अब बिजली बोर्ड सख्त हो गया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने सख्त निर्देश दिए है कि जो उपभोक्ता बिजली बिल नहीं देंगे। उनकी बिजली अस्थायी तौर पर काट दी जाएगी। इसके बाद कनेक्शन दोबारा बहाली के लिए बिजली बिल की पूरी राशि के साथ 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि डिफॉल्टरों ने नोटिस भेजकर बिजली बिल जमा करवाने के आदेश दिए हैं।