{"_id":"68fba6b2c00696fc880a0c12","slug":"554-crore-will-be-spent-to-connect-65-settlements-of-the-district-with-roads-chamba-news-c-88-1-ssml1004-164551-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले की 65 बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए खर्च होंगे 554 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले की 65 बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए खर्च होंगे 554 करोड़
Fri, 24 Oct 2025 09:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 24 Oct 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
बचत भवन चंबा में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते लोक सभा सांसदडॉ£ राजीव भारद्वाज। विभाग
चंबा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-4 के तहत जिले की 65 बस्तियों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 554 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजा है। यह बात कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बचत भवन में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कही।
बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार से प्रायोजित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विधायक नीरज नैयर, डॉ. जनक राज और डीएस ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
लोकसभा सांसद ने जिले में परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इससे पहले बैठक में लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वागत किया। बैठक में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए, विद्युत बोर्ड द्वारा क्रियान्वित आरडीएसएस योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय हेल्थ मिशन, समग्र शिक्षा, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम सहित अन्य विकास योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के तहत प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विधायक नैयर ने की पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग
बैठक में विधायक नीरज नैयर ने लोकसभा सांसद के समक्ष चंबा में पासपोर्ट कार्यालय खोलने, आपदा प्रभावित लोगों को भूमि उपलब्ध करवाने के लिए वन अधिकार अधिनियम के तहत नियमों में संशोधन करने और केंद्र सरकार द्वारा आपदा के लिए घोषित विशेष राहत पैकेज को जल्द उपलब्ध करवाने को कहा।
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में मांगा सुधार
विधायक डॉ. जनक राज ने जनजातीय क्षेत्रों के दूरदराज गांव में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की बात रखी। डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर ने उनके विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने का आग्रह किया।