फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   55 villages are still in the dark without electricity

Chamba News: बिना बिजली 55 गांव अभी अंधेरे में 11 ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब

Wed, 23 Apr 2025 11:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Apr 2025 11:14 AM IST
विज्ञापन
55 villages are still in the dark without electricity
चंबा। जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों में 11 विद्युत ट्रांसफार्मर तीन दिनों से खराब पड़े हुए हैं, जिससे करीब 55 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण ये ट्रांसफार्मर ठप हो गए थे। हालांकि, अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को आठ ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त किया गया, जिससे 40 गांवों में बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हो गई। बिजली बोर्ड की टीम अभी भी ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में जुटी हुई है। विद्युत मंडल चंबा में दो, तीसा में दो, सलूणी में तीन, भरमौर और भटियात में दो-दो ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। मौसम के साफ होने के बावजूद तापमान में वृद्धि के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इस बिजली संकट के चलते ग्रामीणों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर गर्मी बढ़ने के साथ ही। हालांकि बोर्ड के कर्चमारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed