{"_id":"6ae622ea2ea64a26b1004371","slug":"55-children-are-shaping-their-future-amidst-the-cracks-in-the-ceiling-chamba-news-c-88-1-cmb1003-201640-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: छत की दरारों के बीच भविष्य गढ़ रहे 55 नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: छत की दरारों के बीच भविष्य गढ़ रहे 55 नौनिहाल
Sat, 31 Oct 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
बारिश आते ही बंद हो जाती हैं चार कक्षाएं, 1964 में बने लेच स्कूल में टपकती छत बनी मुसीबत
तीन लाख से केवल दो कमरों की मरम्मत, बाकी कमरों के लिए छह लाख रुपये की दरकार
दो साल से नहीं बदली भवन की सूरत,
पंकज सलारिया
चंबा। ... यहां बच्चों की कक्षाएं मौसम देखकर चलती हैं। आसमान साफ हो तो सभी कमरों में पढ़ाई होती है, लेकिन बारिश शुरू होते ही 55 नौनिहालों को एक कमरे में बैठाना पड़ता है।
बाकी कमरों की छत से टपकता पानी और जर्जर सीलिंग बच्चों को वहां बैठने नहीं देती। यह हाल विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत लेच स्थित राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला का है। छह दशक से अधिक पुराने इस स्कूल में छत की बदहाली के कारण पढ़ाई और बच्चों की सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
वर्ष 1964 में स्थापित स्कूल भवन की छत की चादरें जगह-जगह से गल चुकी हैं। पानी के रिसाव से सीलिंग भी खराब हो गई है। बरसात और बर्फबारी के दौरान कमरों में पानी टपकने लगता है। स्कूल में 55 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए सभी कमरों का सुरक्षित होना अब भी चुनौती है। मरम्मत के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, मगर इससे सिर्फ दो कमरों की छत ठीक हो पाएगी। चार अन्य कमरों की मरम्मत के लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत बनी हुई है।
विज्ञापन
--
आधी छत सुधरेगी, आधे स्कूल पर खतरा बरकरार
स्कूल प्रबंधन और पंचायत के आकलन के अनुसार भवन की छत को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए छह लाख रुपये अतिरिक्त चाहिए। मौजूदा बजट से दो कमरों की मरम्मत ही हो सकेगी। ऐसे में बाकी कमरों की बदहाली दूर करने के लिए अतिरिक्त राशि का इंतजार है।
--
स्कूल के दो कमरों की मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान हुआ है, लेकिन यह राशि पर्याप्त नहीं है। करीब छह लाख रुपये अतिरिक्त मिलें तो छत पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगी। - सुनीता, प्रधान, ग्राम पंचायत लेच
--
पिछले दो वर्षों से छत खस्ताहाल है। इस बारे में विभाग को अवगत करवाया है। पंचायत से तीन लाख का प्रावधान हुआ है, लेकिन बाकी मरम्मत के लिए और बजट चाहिए। - प्रीतम सिंह, अध्यक्ष, स्कूल प्रबंधन समिति
--
लेच स्कूल की जर्जर छत का मामला ध्यान में है। स्कूल प्रबंधन समिति से बिना विलंब प्रस्ताव मांगा गया है। शेष कमरों की मरम्मत के लिए भी तुरंत बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। - मनोहर लाल, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, चंबा