{"_id":"5c9787fbbdec22493442e48e","slug":"51553434619-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिक लाइनों में धक्के खाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिक लाइनों में धक्के खाने को मजबूर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भले ही वरिष्ठ नागरिकों को ओपीडी में जांच करवाने के लिए सीनियर सिटीजन की पर्ची दी जाती है लेकिन उसी पर्ची के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को संपूर्ण सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। वरिष्ठ नागरिकों को ओपीडी के बाहर अन्य मरीजों के साथ लाइनों में धक्के खाने पड़ रहे हैं। इसको लेकर जिले के वरिष्ठ नागरिकों में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ भारी रोष है। हालांकि, कुछेक दिन पहले मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से घोषणा की गई थी कि ओपीडी के बाहर वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए आउटसोर्स पर रखे केयरटेकर नियुक्त किए जाएंगे। इसको लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने अस्पताल प्रबंधन का आभार भी जताया था लेकिन अभी तक उन केयर टेकरों का वरिष्ठ नागरिकों को कोई लाभ नहीं मिल पाया है।
चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिक विश्वनाथ महाजन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ओपीडी के बाहर तैनात स्टाफ वरिष्ठ नागरिकों से सही तरीके से बात तक नहीं करता। इससे वरिष्ठ नागरिकों को डॉक्टर से जांच करवाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि, ओपीडी के बाहर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था होनी चाहिए लेकिन अस्पताल प्रबंधन कहता कुछ और करता कुछ है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि ओपीडी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द आउटसोर्स कंपनी प्रबंधन को निर्देश देकर ओपीडी के बाहर वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए केयरटेकर की नियुक्ति की जाएगी। अन्य सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।