फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चमेरा चरण-दो के विस्थापितों को नहीं दिया जा रहा परियोजना में रोजगार

चमेरा चरण-दो के विस्थापितों को नहीं दिया जा रहा परियोजना में रोजगार

Tue, 05 Mar 2019 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
चमेरा चरण-दो के विस्थापितों को नहीं दिया जा रहा परियोजना में रोजगार
चंबा। ग्राम पंचायत करियां के बेरोगार युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने एनएचपीसी चमेरा चरण दो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने परियोजना प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि परियोजना बाहरी राज्यों के युवाओं को रोजगार दे रही है। जबकि परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायत करियां के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय प्रतिनिधियों ने उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रशासन से मांग कि परियोजना प्रबंधन को प्रभावित पंचायत के युवाओं को रोजगार देने के आदेश जारी किए जाएं। ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में शामिल स्थानीय पंचायत प्रधान धर्मपाल, उपप्रधान सतीश दयोड़, परियोजना विस्थापित अमजद बेग, कुलदीप कुमार, बजरो राम, मनजीत कुमार, सुरेश कुमार, रंजीत सिंह, दीपक कुमार, संजीव कुमार और महिंद्र सिंह का कहना हैै कि एनएचपीसी परियोजना चरण-2 में 120 परिवारों की भूमि ली गई है। परियोजना प्रबंधन द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर करवाए जाते हैं। इसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


संबंधित ठेकेदार बाहरी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार प्रदान कर रहे है। प्रभावित पंचायतों के पढ़े-लिखे बेरोजगार को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मांग की कि इस मामले को लेकर प्रमुखता से एनएचपीसी को आदेश जारी किए जाएं। जिससे प्रभावितों को उनका हक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed