{"_id":"5c30da3ebdec2256f16c05f3","slug":"51546705470-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेईकोठी के सात गांव सड़क सुविधा से महरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेईकोठी के सात गांव सड़क सुविधा से महरूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। भले ही प्रदेश सरकार हर गांव को सड़क से जोड़ने के दावे कर रही हो लेकिन चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सेईकोठी के सात गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर वे कई वर्षों से मांग कर रहे हैं लेकिन आज दिन तक सड़क सुविधा नहीं मिली है। ग्रामीणों ने नेताओं पर आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान नेतागण सड़क निर्माण का वादा कर वोट तो ले जाते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद मुड़कर गांव की ओर रुख नहीं करते हैं। इस बात को लेकर ग्रामीणों में रोष है। गौरतलब है कि सेईकोठी पंचायत के तहत गांव लुइडा, ओला, गुगयास, गुल्लि, अलोगा, जूंठ और कोडला आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। इन गांवों की करीब तीन हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सड़क की सौगात आज दिन तक नहीं मिल पाई है। रामू सिंह, राधा देवी, देसो राम, पुष्पा देवी, कल्याण सिंह, कलाशो देवी, प्यार सिंह, देव राज, उत्तमो राम, राजेंद्र सिंह, भीम सैन, बिमला देवी आदि ने बताया कि सड़क के अभाव में इन गांवों का विकास थम गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें गृह निर्माण के लिए सामग्री भी पीठ पर उठाकर पहुंचानी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए तो उसे पालकी के माध्यम से सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। इससे कई बार मरीज बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे सरकार से कई बार आग्रह कर चुके हैं लेकिन अभी तक उनको सड़क सुविधा नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने सरकार से दोबारा मांग की है कि जल्द इन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए।
लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि इसके बारे में जानकारी है। सड़क निर्माण में कुछेक लोगों की भूमि आड़े आ रही है। उन्होंने कहा कि अगर लोग गिफ्ट डीड करते हैं तो कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।