{"_id":"5bc36127bdec22695035fa19","slug":"51539531047-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-जोत मार्ग की 40 लाख में होगी टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-जोत मार्ग की 40 लाख में होगी टारिंग
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। चंबा-जोत मार्ग पर अब राहगीरों और वाहन चालकों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। इस मार्ग की हालत सुधारने के लिए लोनिवि 40 लाख की लागत से टारिंग का कार्य करेगा। अमर उजाला पहले भी कई बार वाहन चालकों और राहगीरों की ज्वलंत मांग को प्रमुखता से प्रकाशित करता है। इसके बाद हरकत में आते हुए विभाग ने मार्ग की टारिंग करने का फैसला लिया है।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार ने युद्ध स्तर पर इसका कार्य शुरू कर दिया है। चंबा-जोत मार्ग पर मंगला से लेकर गेट तक भारी बारिश के बाद जगह-जगह गड्ढे पड़ चुके हैं। मार्ग पर पड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने से यहां से होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस 10 किलोमीटर सड़क पर टारिंग होने से राहगीरों को सहूलियत मिलेगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मंगला से गेट तक दस किलोमीटर के क्षेत्र में 40 लाख की राशि खर्च कर टारिंग की जाएगी। बहरहाल, टेंडर आवंटित होने के बाद संबंधित ठेकेदार ने युद्घस्तर पर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन