{"_id":"5b01a6574f1c1bd7408b69df","slug":"51526834775-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवाहकों को भी नियमित करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलवाहकों को भी नियमित करें सरकार
Updated Sun, 20 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
demand
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। अंशकालिक जलवाहक संघ चंबा की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ की प्रधान सुरेखा देवी ने की। बैठक में संघ के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में संघ की मांगों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
इसके साथ ही प्रदेश सरकार को जल्द मांगों को पूरा करने का आग्रह किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए प्रधान सुरेखा देवी ने बताया कि प्रदेश सरकार 15 से 16 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले अंशकालिक जलवाहकों को नियमित नहीं कर रही है। इसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की कि बाकी कर्मचारियों की तरह जलवाहकों के लिए भी कम वर्ष नियमितीकरण के लिए निर्धारित किए जाएं। बैठक में इंद्रा देवी, किशोरी लाल, कुंतों देवी, प्रवीण कुमारी, कमला देवी, अंजू देवी, लाल चंद कौशल और अली हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन