फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सिकरीधार सीमेंट प्लांट का जल्द शुरू होगा कार्य : शांता

सिकरीधार सीमेंट प्लांट का जल्द शुरू होगा कार्य : शांता

Sun, 25 Feb 2018 11:19 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
सिकरीधार सीमेंट प्लांट का जल्द शुरू होगा कार्य : शांता
shanta kumar big - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। सांसद शांता कुमार का बनीखेत पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर की अगुवाई में स्वागत किया गया। इस अवसर पर शांता कुमार ने कहा कि सिकरीधार सीमेंट प्लांट का कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जिला में भाजपा ने चार विधानसभा सीट जीताकर बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने माना कि डलहौजी पर भी जीत तय थी। मगर यह सीट कुछ अपने ही लोगों की वजह से जीत दर्ज नहीं करवा पाए। उन्होंने वर्ष 2019 के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि जिस रास्ते पर भाजपा के कुछ नेताओं ने ही कांटे बोए हों तो वहां फूल खिलने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर को निगम या बोर्ड का चैयरमेन बनाए जाने जा आग्रह किया। शांता कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं का संदेश हाईकमान तक पहुंचा दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर, अमन महिन्द्रू, शालू, अजय चौहान, केवल कृष्ण, रवि चोबयाल, केसर सिंह, रमेश ठाकुर, विकास गुलाटी और यशपाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed