फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रूहणूकोठी में ट्रांसफार्मर लगाने के बाद चालू करना भूला बिजली बोर्ड

रूहणूकोठी में ट्रांसफार्मर लगाने के बाद चालू करना भूला बिजली बोर्ड

Thu, 15 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
रूहणूकोठी में ट्रांसफार्मर लगाने के बाद चालू करना भूला बिजली बोर्ड
electricity demo pic - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। सरकारी अमले की लापरवाही का आलम यह है कि रूहणूकोठी में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के बाद भी बिजली बोर्ड ने इसे चालू नहीं किया है। हैरानी इस बात की है कि ट्रांसफार्मर एक वर्ष पहले स्थापित किया गया था ताकि क्षेत्र के लोगों को कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सके। मगर ट्रांसफार्मर लगाने के बाद बिजली बोर्ड ने इसे शुरू नहीं किया। इस वजह से आज भी क्षेत्र के लोग बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इस कारण स्कूल के बच्चे रात के समय ठीक से पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार विद्युत बोर्ड के समक्ष मांग उठाई लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर शुरू करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। जानकारी के अनुसार रूहणूकोठी, जगत, मंगलूण, सामरा, भटाड़ा और योमला में एक साल पहले विद्युत बोर्ड ने ग्रामीणों को कमल वोल्टेज की समस्या से निजात दिलवाने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाया था। ग्रामीणों में उम्मीद जग गई थी कि अब यहां विद्युत व्यवस्था बेहतर होगी। मगर विद्युत बोर्ड महज ट्रांसफार्मर स्थापित करने तक ही सीमित रह गया और इस ट्रांसफार्मर को एक साल बाद भी शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीण अजीत कुमार, बृजलाल, रणजीत सिंह, पुरुषोत्तम, जोगिंद्र सिंह, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, अमन सिंह, रोशन लाल, बलदेव सिंह, अक्षय कुमार और राजकुमार ने बताया कि कम वोल्टेज की समस्या से स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में दिक्कतें पेश आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्च महीने में बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को चालू किया जाए। बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता योगेश ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। उन्होें कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed