फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एमसीआई का दौरा आज, एबीबीएम के दूसरे सत्र को मंजूरी की उम्मीद

एमसीआई का दौरा आज, एबीबीएम के दूसरे सत्र को मंजूरी की उम्मीद

Sun, 11 Feb 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
एमसीआई का दौरा आज, एबीबीएम के दूसरे सत्र को मंजूरी की उम्मीद
डॉक्टर - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। एमसीआई की टीम सोमवार को चंबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेगी। इस दौरान चंबा कॉलेज में एमबीबीएस के दूसरे सत्र को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अस्पताल प्रबंधन ने इसको लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली है जबकि पिछले दौरे में एमसीआई टीम के दौरे में लगाई गई आपत्तियों को भी दूर कर दिया गया है। रविवार को मेडिकल कॉलेज में प्रबंधन ने एमसीआई के दौरे को लेकर अस्पताल में व्यवस्थाओं को जांचा। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और उनकी टीम ने अस्पताल के हर वार्ड में पहुंचकर व्यवस्थाएं जांची। ताकि एमसीआई की टीम के सामने किसी प्रकार की खामी नजर न आए। इसके अलावा पिछले दौरे के दौरान एमसीआई ने जो आपत्तियां लगाई थी। उन्हें भी पूरा करने का प्रयास किया गया। व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रविवार को मेडिकल कॉलेज के सभी कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्ध कर दी गई। अस्पताल के वार्डों से लेकर लैबों, क्लास रूम और अन्य सभी विभागों को में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई है। एमसीआई सोमवार को चंबा मेडिकल कॉलेज का दौरा कर सकती है। दौरे के दौरान एमसीआई मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था और ढांचे का औचक निरीक्षण करेगी। इसमें संतुष्टि पर एमसीआई एमबीबीएस के दूसरे सत्र को शुरू करने के लिए एलओपी (लैटर ऑफ परमिशन) देगी। इसके बिना दूसरा सत्र शुरू नहीं हो सकता। पिछले दौरे में एमसीआई ने पांच आपत्तियां लगाईं थी। इसे पूरा करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को निर्धारित समय भी दिया गया था। प्रबंधन के अनुसार एमसीआई की लगाई सभी आपत्तियों को पूरा कर लिया गया है। इससे दूसरे सत्र को शुरू करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। अस्पताल में हाल ही में रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थीसिया ने ज्वाइन किया है। इसको लेकर भी एमसीआई के कड़े निर्देश दिए थे। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि एमसीआई की टीम सोमवार को चंबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर सकती है। उनकी ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेडिकल कॉलेज के दूसरे सत्र को शुरू करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एमसीआई दूसरे सत्र के लिए उन्हें एलओपी अवश्य देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed