फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   असीम योजना के बारे में दी जानकारी

असीम योजना के बारे में दी जानकारी

Fri, 19 Jan 2018 09:17 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
असीम योजना के बारे में दी जानकारी
चंबा। तहसील कल्याण कार्यालय के सौजन्य से विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत साच में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील कल्याण अधिकारी भवानी सूर्या ने की। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान, उप प्रधान और सभी वार्डों के सदस्य मौजूद रहे। शिविर में एकीकृत असीम योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तहसील कल्याण अधिकारी भवानी सूर्या ने उपस्थित ग्रामीणों को असीम योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एकीकृत असीम योजना दिव्यांगों के लिए है। इस योजना के तहत अक्षम विवाह, मुफ्त बस पास, पेंशन और सरकारी नौकरी में आरक्षण का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों के साथ अगर कोई व्यक्ति दुर्व्यवहार करता है तो उसके खिलाफ जुर्माने का भी प्रावधान है। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को इस योजना से दिव्यांगों को लाभान्वित करने की औपचारिकताओं के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed