फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   घड़ेल में सेब के बगीचे में आग, 250 पौधे जले

घड़ेल में सेब के बगीचे में आग, 250 पौधे जले

Wed, 10 Jan 2018 11:15 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
घड़ेल में सेब के बगीचे में आग, 250 पौधे जले
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की कलहेल के गांव घड़ेल में सेब के बगीचे में आग लग गई। इससे करीब 250 सेब के पौधे जलकर राख हो गए। यह हादसा बुधवार को सुबह के समय पेश आया। बगीचा स्थानीय निवासी जसवंत सिंह का है। हालांकि अभी तक बगीचे में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पंचायत प्रधान ने प्रशासन को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पटवारी ने मौका किया और इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है। प्रभावित जसवंत सिंह ने बताया कि बीते दिनों बगीचे में गुड़ाई का काम चल रहा रहा था। मगर बुधवार सुबह के समय उन्हें बगीचे में आग लगने की सूचना मिली। सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आग बुझाने के भरसक प्रयास किए। मगर आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि आग पर ग्रामीण नियंत्रण नहीं पा सके और आग पूरा बगीचा खाक कर ही थमी। गौरतलब है कि मंगलवार को भी चुराह इलाके में हुए अग्निकांड में गौशाला में बंधे 15 पशुओं की मौत हो गई थी। पिछले दो दिनों से यहां लगातार अग्निकांड के मामले सामने आ रहे हैं। प्रभावित जसवंत सिंह ने बताया कि वह बागवानी कर ही परिवार का पालन पोषण करता है। मगर अब सेब का बगीचा जल जाने से उसका कमाई का साधन भी खत्म हो गया है। स्थानीय पंचायत प्रधान देसराज का कहना है कि इस बारे में सूचना मिली थी। मौके पर जाकर आग बुझाने के प्रयास किए गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उचित मुआवजा प्रभावित को प्रदान किया जाए। नायब तहसीलदार सुधीर कुमार ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पटवारी को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed