{"_id":"5a4e5b894f1c1bcd6d8b7e7f","slug":"51515084681-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा अस्पताल में भर्तियों पर बवाल, युवाओं ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा अस्पताल में भर्तियों पर बवाल, युवाओं ने की नारेबाजी
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में इंटरव्यू के दौरान धरना प्रदर्शन करते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में होने वाली आउट सोर्स कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में घिर गई है। बुधवार को दरबार हाल में आयोजित भर्ती प्रक्रिया से नाराज युवाओं ने कंपनी प्रबंधन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर धांधली का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं ने दरबार हाल के मुख्य दरवाजे पर धरना दिया। पूरे वाकये से मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद मजबूरी में कंपनी प्रबंधन ने भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।
चंबा मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन दिन से भर्ती चल रही है। युवाओं का आरोप है कि भर्ती में चहेतों को तवज्जो दी जा रही है। चतुर्थ श्रेणी और डाटा ऑपरेटर के पदों में भर्ती होने के लिए युवा दो दिन से लगातार मेडिकल कॉलेज के चक्कर काट रहे थे। मगर उन्हें आज कल कहकर टाला जा रहा था। वीरवार को करीब 150 युवा जब उपरोक्त पदों पर भर्ती देने के लिए दरबार हॉल पहुंचे, तो वहां पर उन्हें तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती होने का हवाला देकर टाला गया। साथ ही अन्य कर्मचारियों की भर्ती बाद में लेने की बात कही गई। इससे युवाओं का गुस्सा भड़क गया। इस दौरान युवाओं और कंपनी प्रबंधन के कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। इसके बाद गुस्साए युवाओं ने कंपनी और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कंपनी प्रबंधन और युवाओं के बीच काफी कहासुनी भी हुई। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करके वहां से जाना पड़ा।
विज्ञापन
युवाओं का आरोप सिफारिशों पर हो रही भर्ती
युवाओं में रमेश कुमार, रोहित, आरिफ, सुनील कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, राकेश कुमार, रविंद्र, टेक चंद व अजय कुमार ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रक्रिया में सरेआम धांधली हो रही है। कंपनी प्रबंधन उन्हीं युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाता है, जिनकी सिफारिश हुई है। अन्य युवाओं को भर्ती के नाम पर टाला जा रहा है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि चंबा मेडिकल कॉलेज भर्ती की उच्चस्तरीय जांच की जाए। जिससे योग्यता रखने वाले युवाओं को नौकरी मिल सके।
विज्ञापन
कंपनी कर्मी ने कहा, दिल्ली आओगे तब दिमाग ठिकाने आएगा
कंपनी प्रबंधन के कर्मचारी ने युवाओं को कहा कि अब उन्हें भर्ती देने के लिए दिल्ली आना होगा। चंबा में किसी प्रकार की भर्ती नहीं होगी। दिल्ली आने-जाने में युवाओं को पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसके बाद ही उनका दिमाग ठिकाने आएगा। कंपनी प्रबंधन के कर्मचारी की इस बात ने आग में घी डालने का काम किया। इसके बाद दरबार हॉल के बाहर माहौल काफी गर्मा गया। कंपनी और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी ने घटना के बाद फोन नहीं उठाया। कंपनी और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अधिकारियोंका फोन न उठाना कई सवाल पैदा करता है।
प्राचार्य को भर्ती से पहले प्रचार करने को कहा : संजय धीमान
सहायक आयुक्त उपायुक्त चंबा संजय कुमार धीमान ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर उनकी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से बात हुई है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को कहा है कि भर्ती से पहले पूरी तरह प्रचार करें। इससे युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल सके। इसको लेकर प्राचार्य ने हामी भरी है।
रोजगार पर चंबा के युवाओं का पहला हक : पवन नैयर
सदर विधायक पवन नैयर ने वीरवार को मेडिकल कॉलेज में हुई भर्ती प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कंपनी और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा में खुला है। यहां रोजगार का हक सबसे पहले चंबा के युवाओं का है। इसमें किसी प्रकार की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं होगी।