फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांगी, भरमौर, किहार और तीसा की ऊंची चोटियां बर्फबारी

पांगी, भरमौर, किहार और तीसा की ऊंची चोटियां बर्फबारी

Mon, 11 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
पांगी, भरमौर, किहार और तीसा की ऊंची चोटियां बर्फबारी
snowfall - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सोमवार को ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात, निचले क्षेत्रों में बारिश से शीत लहर बढ़ी
बारिश से किसान और बागवानों के चेहरों पर लौटी रौनक, बढ़ी ठंड
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले की ऊंची चोटियां सोमवार को बर्फबारी से सराबोर हो गई हैं। ऊंची चोटियों में सुबह से शुरू हुआ हिमपात देर शाम तक जारी रहा। जबकि निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। इससे पूरा जिला शीतलहर ही चपेट में आ गया है। किहार सेक्टर के तहत धार मंदराला, गढ़माता, चौंडी दी घोड़ी, गुल्लू की मंढी, सौणतीथ, मराली धार और लंगेरा की ऊंची पहाड़ियों में करीब 15 सेंटीमीटर तक हिमपात दर्ज किया गया है। इससे पूरे किहार और सलूणी क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। वहीं तीसा क्षेत्र के साच पास, नोडलधार, ब्रुइलाधार और देहरा के साथ लगी ऊंची पहाड़ियों में करीब पांच सेेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। भरमौर क्षेत्र के मणि महेश, कुगती, चौबिया, सुप्पा, बड़ग्रां, बन्नी, बटोर, क्वांरसी, उल्लांसा और जालसू में चार सेंटीमीटर तक हुआ। स्थानीय लोगों की मानें तो अगर बारिश और हिमपात का दौर जारी रहा तोक उलांसा, स्वाइककरी, सुप्प, कुगती, क्वांरसी, बजोल, न्याग्रां और ग्रीमा में भी देर रात बर्फबारी हो सकती है। पांगी क्षेत्र की ऊंची चोटियों में भी हिमपात हुआ। पुंटो, उड़ान धार में एक से दो फिट तक हिमपात हुआ। खबर लिखे जाने तक निचले क्षेत्रों में भी हल्का हिमपात शुरू हो गया है।
जिले में बारिश और बर्फबारी होने से किसानों और बागवानों के चेहरे भी खिल गए हैं। इसकी वजह यह है कि बारिश न होने से किसान गेहूं की बिजाई नहीं कर पा रहे थे। इसके साथ ही सेब और अन्य फलदार पौधों को भी बीमारियों का खतरा सता रहा था।
विज्ञापन

किसान में नेक सिंह, पंकज कुमार, अशोक कुमार, अक्षय कुमार, प्रभू राम, हरदियाल, गुरनाम सिंह और कल्याण सिंह ने बताया कि अब बारिश थमने के बाद वे गेहूं की बिजाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेड फेयर में भीड़ रही कम, कारोबारी मायूस
बारिश के चलते शहर के समीप पुलिस मैदान में लगा ट्रेड में लोगों की भीड़ सोमवार को कम रही। बारिश के कारण काफी कम लोग खरीदारी करने पहुंचे। इसके चलते दुुकानदारों के चेहरे में मायूसी छा गई।


उपायुक्त बोले, एहतियात बरतें लोग
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने लोगों से आह्वान किया है कि वे बारिश और बर्फबारी के बीच घरों से बाहर ना निकलें। साथ ही अधिकारियों को भी उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed