{"_id":"5a103c014f1c1b6f548bdeeb","slug":"51511013377-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरेस्ट इलेवन ने शिवा इलेवन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉरेस्ट इलेवन ने शिवा इलेवन को
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में फॉरेस्ट इलेवन ने शिवा इलेवन को 82 रनों से करारी शिकस्त दी। जबकि दिन के दूसरे मैच में सुरंगाणी ने करोड़ी की टीम को 13 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। दिन के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फॉरेस्ट इलेवन ने दो विकेट खोकर 175 रन बनाएं। इसमें विनय कश्यप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाएं। इसके अलावा भाछी ने 38, हनीष ने 19 और सुदेश ने 15 रन बनाएं। शिवा इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपू और योगराज ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवा इलेवन की टीम महज 93 रन ही बना सकी। इसमें परविंद्र ने सर्वाधिक 22 और हेमराज ने 14 रनों की पारियां खेलीं। फॉरेस्ट इलेवन की ओर से विनय ने तीन और सुनील, मोना और भोला ने एक-एक विकेट झटका। इस जीत के साथ फॉरेस्ट इलेवन ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। दिन का दूसरा मैच सुरंगाणी इलेवन और करोड़ी टीम खेला गया। सुरंगाणी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में 129 रन बनाएं। इसमें राकेश ने 26, नरेंद्र ने 22 और धन्ना ने 16 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करोड़ी की टीम 116 रन ही बना सकी। करोड़ी की ओर से कालू ने 34 और प्रमोद ने 33 रन की पारियां खेली। मगर वह टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। रविवार को भी प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे।