{"_id":"5a0495244f1c1bd7538bc555","slug":"51510249764-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस वर्षों के बाद भी नहीं बढ़ा झौड़ा मिडल स्कूल का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस वर्षों के बाद भी नहीं बढ़ा झौड़ा मिडल स्कूल का दर्जा
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
स्कूल चले हम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तेलका (चंबा)। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राजकीय माध्यमिक स्कूल झौड़ा का दर्जा नहीं बढ़ पाया है। इसके चलते क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि स्कूल को खुले हुए करीब दस वर्षों से अधिक का समय हो चुका है। मगर अभी तक इसका दर्जा नहीं बढ़ पाया है। इस कारण यहां पढ़ने वाले बच्चों को आठवीं से आगे की पढ़ाई करने के लिए आठ किलोमीटर दूर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेलका जाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि इस बारे में वे कई बार मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक ग्रामीणों की इस मांग को पूरा नहीं किया गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। झौड़ा से तेलका की दूरी अधिक होने के चलते स्कूली छात्र-छात्राओं का समय आवाजाही में बीत जाता है। इस स्कूल में वर्तमान में ग्राम पंचायत बाड़का सेरी और करवाल के विद्यार्थी पहुंच रहे है। ग्रामीण देस राज, दौलत राम, साहबो राम, जोधा राम, परसो राम, हंसराज, नीलक कुमार, शिव कुमार, कर्मो, कैलाश चंद, नरोतम सिंह, निर्मला देवी, पानो देवी, अनीता देवी, विद्या देवी और नीलम आदि ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि उनकी समस्या को मद्देनजर रखते हुए माध्यमिक स्कूल झौड़ा का दर्जा बढ़ाकर उच्च विद्यालय किया जाए।