फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को शुरू होंगी एमबीबीएस की कक्षाएं

चंबा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को शुरू होंगी एमबीबीएस की कक्षाएं

Thu, 31 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को शुरू होंगी एमबीबीएस की कक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शनिवार को शुरू हो जाएंगी। इसको लेकर आगामी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अखंड चंडी पैलेस में तीन दिनों तक स्टूडेंट का एमबीबीएस की पढ़ाई करने का मार्गदर्शन किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर स्टूडेंट का मार्ग दर्शन कर रहे हैं। इससे स्टूडेंट को एमबीबीएस की पढ़ाई करने में आसानी होगी। शनिवार को मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसको लेकर पूरी व्यवस्था की जा चुकी है। स्टूडेंट की पढ़ाई को लेकर क्लास रूम बनकर तैयार हो चुके हैं। स्टूडेंट के रहने के लिए तीन हॉस्टलों की व्यवस्था हो चुकी है। जहां स्टूडेंट की हरेक सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। मेडिकल कॉलेज में निर्धारित की गई सौ सीटें भर चुकी हैं। कक्षाएं शुरू होने से चंबा में भी एमबीबीएस डॉक्टर बनेंगे। इससे चंबा वासियों को काफी लाभ होगा। चंबा मेडिकल कॉलेज से तैयार होने वाले एमबीबीएस बाद में जिला के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी सेवाएं देंगे। इससे चंबा में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इलाज के लिए जिला से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्टूडेंट किताबी पढ़ाई अखंड चंडी पैलेस में करेंगे। प्रेक्टिकल क्षेत्रीय अस्पताल में होंगे। इससे अस्पताल में स्टूडेंट के साथ विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे।


शनिवार को शुरू होगी मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि शनिवार को मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। तीन दिनों के लिए स्टूडेंट को एमबीबीएस की पढ़ाई करने का तरीका बताया जा रहा है। इससे स्टूडेंट को पढ़ाई करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed