{"_id":"594aab204f1c1bd5628b46af","slug":"51498065696-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी अपनी दिनचर्या में शामिल करें योग क्रियाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी अपनी दिनचर्या में शामिल करें योग क्रियाएं
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय उच्च विद्यालय कडेड में स्कूल कार्यकारी प्रभारी नीता शर्मा की अगुवाई में योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के आसन किए। इस अवसर पर स्कूल कार्यकारी प्रभारी नीता शर्मा ने योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आह्वान किया कि स्कूली छात्र-छात्राएं इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। रावमापा बौंदेड़ी में अध्यापकों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने योग का महत्व जाना व योगाभ्यास किया। वहीं उच्च पाठशाला रजेरा में बच्चों को प्राणायाम और जीवन में इसके महत्व की जानकारी दी गई। प्राथमिक पाठशाला अनोगा में स्कूली छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास करवाया गया। उधर इंपैक्ट पब्लिक स्कूल तेलका में योग का महत्व बताया इस मौके पर स्कूल स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। राजकीय उच्च विद्यालय भटका में अध्यापक उत्तम सिंह व सीमा देवी ने स्कूल के बच्चों को ताड़ासन, वक्रासन, वज्रासन, अनुलोम विलोम व कपाल भाती आदि योग करवाए।