{"_id":"662bd78975fa4fe5970ecebb","slug":"50-students-of-jnv-fell-ill-management-got-the-water-tested-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123438-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जेएनवी के 50 विद्यार्थी बीमार, प्रबंधन ने करवाई पानी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जेएनवी के 50 विद्यार्थी बीमार, प्रबंधन ने करवाई पानी की जांच
Fri, 26 Apr 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जवाहर नवोदय विद्यालय चंबा के करीब पचास विद्यार्थी अचानक बीमार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को स्कूल में ही दवाई उपलब्ध करवा दी।
इससे कुछ विद्यार्थी ठीक हो गए, जबकि अन्य विद्यार्थियों को घर अभिभावकों के साथ भेज दिया गया। गत सप्ताह यह मामला सामने आया था।
फूड प्वाइजनिंग की आशंका होने पर इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पानी के सैंपल भरवाए। यह सैंपल सही पाए गए। माना यही जा रही है कि बदलते मौसम के बीच ऐसा होना स्वाभाविक है। बहरहाल, बीमार हुए सभी विद्यार्थी अब स्वस्थ है और स्कूल वापस आ गए हैं। गौरतलब है कि इन दिनों मौसम में काफी बदलाव हो रहा है। दोपहर के समय गर्मी पड़ रही है, वहीं शाम के तरफ बारिश होने से मौसम सर्द गर्म हो रहा है। इससे सीजनल बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। स्कूल प्रधानाचार्य राकेश कटोच ने बताया कि कुछ बच्चे बीमार हुए थे। इसके बाद पानी के सैंपल लिए गए जो सही पाए गए हैं। कहा कि सीजनल बीमारी की चपेट में बच्चे आए थे। कहा कि अब सभी बच्चे ठीक है और नियमित कक्षाएं लगा रहे हैं।
--