{"_id":"5852a0b54f1c1ba171649678","slug":"50-rupees-deposit-every-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर व्यापार मंडल हर माह जमा करेगा 50 रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर व्यापार मंडल हर माह जमा करेगा 50 रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 15 Dec 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
भरमौर व्यापार मंडल की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरासी होटल भरमौर में वीरवार को व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता कोर कमेटी के सदस्य टेक चंद व व्यापार मंडल के प्रधान विनोद शर्मा ने की। बैठक के दौरान कोर कमेटी के सदस्य के अलावा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी मौजूद रही। बैठक में कई मतों पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष मार्च माह से व्यापार मंडल के हरेक सदस्य का 100 रुपये से पंजीकरण किया जाएगा।
साथ ही हरेक माह 50 रुपये व्यापार मंडल के सदस्य से लिए जाएंगे। इन पैसों से व्यापार मंडल के सदस्यों को किसी प्रकार की परेशानी आने पर उनके सहयोग पर खर्च किया जाएगा। व्यापार मंडल ने बैठक में फैसला लिया कि खंडली बस स्टैंड से लेकर हेलीपैड तक जो सीवरेज की लाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन
उस लाइन को ठीक करने के लिए अगले साल जून माह से पहले कार्य शुरू किया जाए। प्रशासन द्वारा सीवरेज लाई को ठीक करने का कार्य उस समय शुरू करवाया जाता है, जब मणिमहेश यात्रा सिर पर होती है। इसके अलावा व्यापार मंडल ने इसी मार्ग पर महिलाओं की सुविधा के लिए शौचालय बनाने की प्रशासन से मांग की है ताकि बाजार में महिलाओं परेशानी न हो सके। व्यापार मंडल द्वारा प्रस्ताव परित किया गया कि पुराने बस स्टैंड से लेकर हेलीपैड तक स्कूल के समय सरकारी वाहनों को छोड़कर प्राइवेट वाहनों पर प्रतिबंध किया गया है।
विज्ञापन
उसका पालन किया जाए। हरेक दुकानदार अपनी दुकान के आग एक कूड़ेदान रखेगा। व्यापार मंडल ने पट्टी नाले पर जलाए जाने वाले कूड़े का विरोध किया है। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान विनोद शर्मा, महासचिव रंजीत शर्मा, उपप्रधान आजाद ठाकुर, सुमित कुमार, राजेश कुमार, सह सचिव सिबू घराटी, बंटी कपूर, कोषाध्यक्ष देश राज शर्मा, कोर कमेटी के सदस्यों में टेक चंद, नरेश कुमार व कार्यकारिणी सदस्यों में शांता कुमार, राजेश शर्मा, महिंद्र सिंह, संजय कपूर, पवन कपूर सहित अन्य दुकानदार शामिल रहे।