फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   50% of doctors on leave at Pandit Jawaharlal Nehru Medical College.

Chamba News: पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में छुट्टी पर 50 फीसदी डॉक्टर

Wed, 15 Jul 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
50% of doctors on leave at Pandit Jawaharlal Nehru Medical College.
आठ से 22 जुलाई तक हैं समर वेकेशन, ओपीडी में मिल रहा एक डॉक्टर
विज्ञापन

मरीजों को अपनी स्वास्थ्य जांच करवाने में लग रहा समय, हो रही परेशानी
डॉक्टरों के छुट्टियों से लौटने के बाद ही ओपीडी में सामान्य होगी व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 50 फीसदी डॉक्टर समर वेकेशन पर हैं। इस वजह से ओपीडी में एक डॉक्टर मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर रहा है। मरीजों को ओपीडी के बाहर इंतजार करना पड़ रहा है। कई मरीज इलाज से संबंधित रूटीन जांच करवाने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें संबंधित डॉक्टर नहीं मिल रहा। इस कारण मरीज परेशान हैं। डॉक्टरों की छुट्टियां आठ से 22 जुलाई तक हैं।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने डॉक्टरों की छुट्टियों को दो भागों में बांटा है। 50 फीसदी डॉक्टर छुट्टी से लौटेंगे तो अन्य 50 फीसदी डॉक्टर छुट्टी पर जाएंगे। पहले जहां ओपीडी में दो डॉक्टर मरीजों की जांच करने के लिए बैठते थे। अब वहां एक ही डॉक्टर नजर आ रहा है। सुबह से शाम तक ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइनें खत्म नहीं हो रही है। यह समस्या डॉक्टरों की छुट्टियां खत्म होने के बाद ही हल होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि 50 फीसदी डॉक्टर समर वेकेशन पर हैं। 28 जुलाई को वेकेशन खत्म हो जाएगी, उसके बाद व्यवस्था पहले की तरह सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed