{"_id":"6765aa55fd489337a3098778","slug":"50-km-race-being-organized-for-ultrasound-chamba-news-c-88-1-ssml1004-139999-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अल्ट्रासाउंड के लिए लग रही 50 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अल्ट्रासाउंड के लिए लग रही 50 किमी की दौड़
Sat, 21 Dec 2024 11:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरवाला (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चूड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन की कमी गर्भवती महिलाओं और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए 30 से 50 किमी दूर चंबा मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए एक से दो महीने बाद की तारीख मिलती है। इस कारण महिलाओं और मरीजों को निजी क्लीनिकों में महंगे दाम चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
ग्रामीणों में संजय, विक्रांत, सोनू, सुरजीत, राज कुमार, हाकम चंद, रविंद्र, लखन और सुरेश कुमार आदि ने कहा कि एनएचपीसी चमेरा चरण तीन ने सीएचसी चूड़ी को आज तक कोई सहयोग नहीं किया है। लिहाजा, एनएचपीसी प्रबंधन सीएचसी के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन मुहैया कराए।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि उप तहसील धरवाला की लोथल, सुनारा, राडी, प्रीणा, गाण, किलोड, कुनेड, ब्रेही, गैहरा, छतराड़ी, कूंर, पियूहरा, धिमला, बकाण, बलोठ और खुदेल सहित 24 पंचायतों की 35 हजार की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीएचसी चूड़ी पर ही निर्भर है। बावजूद इसके अभी तक यहां अल्ट्रासाउंड मशीन तक स्थापित नहीं हो पाई है।
उधर, सीएमओ चंबा डॉ. बिपन ठाकुर ने कहा कि सीएचसी चूड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।