{"_id":"5f12ffb28ebc3e63e32927dc","slug":"50-family-drink-conaminated-water-in-chamba-rathiyar-chamba-news-sml338771791","type":"story","status":"publish","title_hn":"रठियार गांव के पचास परिवार नाले का गंदला पानी पीने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रठियार गांव के पचास परिवार नाले का गंदला पानी पीने को मजबूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। ग्राम पंचायत रठियार के रठियार गांव में लोग नाले से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इस वजह से लोगों में जलजनित रोगों की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि विभाग नाले के पानी की आपूर्ति सीधे कर रहा है। यहां वाटर स्टोरेज टैंक और फिल्टर भी नहीं है।
इस संदर्भ में वे कई बार जल शक्ति विभाग से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक जल शक्ति विभाग ने लोगों की सुरक्षा के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया है। बरसात का मौसम शुरू होने के कारण ग्रामीणों को बीमारियों के पनपने का डर सता रहा है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
जानकारी के अनुसार गांव में करीब पचास परिवार गुजर बसर कर रहे है। सोनी देवी, जगदीश चंद, पिंकी देवी, अमरो राम, रोशन लाल, सुरेंद्र सिंह, महिंद्र कुमार, विश्व दास, राजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजीव, बिहारी लाल और अमर सिंह ने बताया कि विभाग नाले से ही सीधे पानी की आपूर्ति कर रहा है। इसके चलते वे दूषित पानी पी रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले पांच सालों से यहां स्टोरेज टैंक और फिल्टर तक नहीं स्थापित किया गया है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की कि जल्द गांव में स्टोरेज टैंक के साथ फिल्टर लगाया जाए।