{"_id":"630cf79aae8e0e029b2fe8e9","slug":"5-8-crore-released-for-mid-day-meal-in-the-district-chamba-news-sml4199434195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिड-डे मील के लिए 5.8 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिड-डे मील के लिए 5.8 करोड़ जारी
विज्ञापन
चंबा। जिले में स्कूली नौनिहालों को मिड-डे मील के लिए अब बजट की कमी नहीं खलेगी। सरकार की ओर से इसके लिए पांच करोड़ आठ लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। बजट का प्रावधान सरकार ने इसी माह किया है।
राशि मिलने के बाद मिड-डे मील प्रबंधन की ओर से ब्लॉकों को राशि भेज दी गई है। साथ ही इस राशि को स्कूलों को भी ट्रांसफर कर दिया गया है। शेष 1.30 करोड़ की राशि भी जल्द जारी कर दी जाएगी। वहीं मिड-डे मील को लेकर जो बकाया राशि का भुगतान करना था, उसकी भी अदायगी कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक जिला चंबा में पहली से आठवीं कक्षा के करीब 55 हजार विद्यार्थियों को मिड-डे मील परोसा जा रहा है। पांच हजार के करीब प्री प्राइमरी कक्षाओं के नौनिहालों को भी मिड-डे मील दिया जा रहा है। हालांकि, दोनों वर्गों के लिए एक ही न्यूट्रीशन वर्तमान में दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आगामी समय में सरकार प्री प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए अलग न्यूट्रीशन की व्यवस्था कर सकती है जिससे विद्यार्थियों को और पौष्टिक आहार मिल सके।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित इस योजना के तहत सरकार की ओर से बजट नियमित अंतराल के बाद जारी किया जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुरेश कुमार शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसी माह मिड-डे मील के लिए पांच करोड़ आठ लाख का बजट मिला है।