{"_id":"610974af8ebc3eaab82bd17f","slug":"48-persons-corona-positive-in-chamba-chamba-news-sml3791600151","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्षीय मासूम समेत कोरोना के 48 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्षीय मासूम समेत कोरोना के 48 नए मामले
विज्ञापन
48 persons corona positive in Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में तीन वर्षीय मासूम समेत कोरोना के 48 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है, जहां पर आगामी 17 दिन तक उनका उपचार चलेगा। होम आइसोलेट के दौरान अगर किसी संक्रमित की तबीयत ज्यादा खराब होती है तो उसे कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। 48 कोरोना संक्रमित लोग चंबा शहर के वार्डों सहित जिले के अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं।
राहत की बात यह है कि 14 कोरोना मरीजों ने कोरोना को मात देने भी सफलता हासिल की है। जिले में अब सक्रिय मामले 297 हो गए हैं। चंबा में कोरोना के सक्रिय मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना 30 से 40 लोग कोरोना का शिकार हो रहे हैं। उसके बावजूद लोग कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। शादी समारोह में भीड़ जुटाकर कोरोना को दावत दी जा रही है, जिससे आने वाले समय में हालात बेकाबू भी हो सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में मंगलवार को कोरोना के 48 नए मामले सामने आए। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे कोरोना को लेकर किसी प्रकार से लापरवाही न बरतें। कोविड नियमों की कड़ाई से पालना करें।